Sunday, January 6, 2019

संगीत

संगीत
तू मीत है, मनमीत है
जीवन का तू संगीत है
मेरे हृदय में झांक ले
तुझसे शुरू हर प्रीत है।
तू ही मेरी जीवन कथा
तुझसे जुड़ा हर गीत है
तू प्राण है तू चेतना
तुझपे खतम हर रीत है।
तू श्वास है धड़कन तुही
तू नहीं तो टीस है
तू दूर है तो हार है
तू पास है तो जीत है।
डॉ. आशु जैन 19/12/18

No comments:

Post a Comment

स्वाभिमान - लघुकथा

मन बड़ा आहत है जब से मीता ने रमेश को कहते सुना अरे मेरी बीवी किसी काम की नहीं। बस खाना बनाती है और सारा दिन पड़ी रहती है। पढ़ी लिखी है लेकिन न...