Sunday, January 6, 2019

लब

लब:
कभी लबों पे मुस्कान की वजह मिल जाये
कुछ ऐसा हो कि मुझसे तू बेवजह मिल जाये।
कभी न रात आये न कभी कोई शाम ही ठहरे
कि तेरे मिलने पे एक ऐसी सुबह मिल जाये।
जिसमें तू ही तू हो बस तेरा ही ज़िक्र फैला हो
बातों और जज़्बातों की कोई ज़िरह मिल जाये।
कि अब हम थक चुके हैं दम नही है और लड़ने का
बिना अल्फाजों की अब कोई सुलह मिल जाये।
न जिसमे हार हो मेरी न जिसमे हार हो तेरी
हम दोनों खुश हो लें ऐसी फतह मिल जाये।
डॉ. आशु जैन 17/12/18

No comments:

Post a Comment

स्वाभिमान - लघुकथा

मन बड़ा आहत है जब से मीता ने रमेश को कहते सुना अरे मेरी बीवी किसी काम की नहीं। बस खाना बनाती है और सारा दिन पड़ी रहती है। पढ़ी लिखी है लेकिन न...