तेरे-मेरे का फर्क मिटाकर
हम सब हो गए एक
बुरे काज सब छोड़-छाड़ कर
काम कर रहे नेक
धर्म अनेकों फैले पर
सब राह दिखाते एक
लाख हमारे उपरवाले,
ईसा राम सब एक।
ऐसा सुंदर स्वप्न सलोना
आया था कल रात
आंख खुली तो पता चला
बस सपने की थी बात।
कल से बस मैं सोच रही,
ये सपना सच हो जाए
राम रहीम तो एक ही हैं,
हिन्दू मुस्लिम मिल जाएं।
ईश्वर ने न बाँटा हमको,
हम खुद ही बँट केगए
गैरों ने न लूटा हमको,
हम अपनों से लुट गए।
आओ मिलकर हम सब
मेरा ये सपना सच कर दें
तेरे-मेरे का भेद मिटाकर
दिल में एक ही रंग भर दें।
न कोई मुस्लिम, न कोई हिन्दू
न कोई मैं- मैं, न कोई तू -तू
एक ही वेश, एक ही परिवेश
दुनिया में सुंदरतम होगा
हमारा भारत देश।।।
डॉ. आशु जैन 25/11/18
No comments:
Post a Comment