Saturday, December 8, 2018

हादसा

मेरे साथ एक हसीन हादसा हो गया
तू मुझे मिला नया फलसफा हो गया
चल रहे थे दोनो मगर मंजिलें तो थी जुदा
नजर -ए- दीदार क्या हुआ एक रास्ता हो गया
दुनिया की भीड़ में सब हैं अनजाने मगर
तुमसे ही क्यों अपनेपन का वास्ता हो गया
कितने करीब थे मेरे रिश्ते जहान में
तू क्या मिला सबसे फासला हो गया
आया जो तू तो ख्वाबों का सिलसिला कुछ यूँ चला
मेरी हकीकतों का मंज़र ख़ाकसा हो गया।
डॉ. आशु जैन 07/12/18

No comments:

Post a Comment

स्वाभिमान - लघुकथा

मन बड़ा आहत है जब से मीता ने रमेश को कहते सुना अरे मेरी बीवी किसी काम की नहीं। बस खाना बनाती है और सारा दिन पड़ी रहती है। पढ़ी लिखी है लेकिन न...