आज फिर कोमल को मम्मी का फ़ोन आया जल्दी घर आने के लिए और कोमल अपना बैग लेकर जल्दी जल्दी घर की ओर कदम बढ़ाने लगी।
रास्ते मे अभी तक की सारी बातें आंखों के सामने चलायमान होने लगीं।
मन अनेकों आशंकाओ से घिर उठा। न जाने इस बार क्या होगा कहीं एक बार फिर से वो...... नहीं ..... प्लीज भगवान इस बार नही, बहुत हुआ अब और नहीं। अनगिनत ख्याल, गुस्सा, अपमान मन में दबाये हुए वो तेज़ कदमों से घर की ओर बढ़ रही थी। घर पहुची ही थी कि सरला चाची दरवाजे पे ही खड़ी थी, देखते ही बोली ये लो आ गई महारानी। जरा पार्लर हो आती थोड़ा सज संवर कर आती। बड़ी मुश्किल से लड़के वालों ने मिलने के लिए हाँ कहा है।
सुनकर उसका मन आत्मग्लानि से भर उठा। चीख चीख कर कहना चाहती थी कि अगर वो सुंदर नहीं है तो इसमें उसकी क्या गलती है? नही मिलना उसे किसी से, नही करनी शादी। लेकिन अपनी भावनाओं को एक बार फिर दिल मे दबाये अपने कमरे की ओर चली।
माँ ने कहा बेटी तैयार हो जा वो लोग आते ही होंगे।
हाँ माँ। कहकर वह तैयार होने लगी।
इंतजार खत्म हुआ और एक बड़ी सी लाल रंग की कार घर के आगे आकर रुकी और मेहमान घर में प्रविष्ट हुए।
आकर्षित करने की क्षमता रखता हुआ मध्यम कद काठी का गोरा सा लड़का बड़ी शालीनता से सोफे पे बैठ गया।
कोमल का मन डर एवं आशंकाओ से कांप रहा था। आखिर कोमल सामने आई और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बातें रखी। हालांकि ये उसके लिए कोई नई बात नही थी और वह शायद उनका जवाब भी जानती थी लेकिन फिर भी आत्मविश्वास में कोई कमी नही आई क्योंकि कोमल पढ़ी लिखी ,सर्व गुण सम्पन्न एवं समझदार लड़की थी। हाल ही में उसने यूपीएससी का मेंस दिया था। सारी बाते हुई और वो लोग चले गए।
अगले दिन उनका फ़ोन आया। कोमल का दिल डर के मारे जोरों से धड़क रहा था लेकिन जवाब इस बार कुछ अलग था। लड़के ने कहा उसे लड़की पसन्द है और किसी को इस बात पर विश्वास नही हो रहा था क्योंकि लड़का उच्च पद पर आसीन था। उसने स्पष्ट किया कि वह आज के जमाने का है और उसे सुंदरता से ज्यादा गुणों की आवश्यकता है। सुनते ही कोमल का मन भयमुक्त हुआ और वो समझ गई कि समय बदल रहा है, लोगों की मानसिकता बदल रही है। नए युग की नई सोच ने उसके डर का अंत कर दिया और उसके चेहरे पर मुस्कुराहट फैल गई।
डॉ आशु जैन 'अश्क'
बहुत खूब लिखा है अपने
ReplyDeleteबहुत बहुत धन्यवाद आपका
DeleteVery nice story and it's necessary that Today's generation should be aware about these mental thinking regarding beauty and talent...good concept everyone should read it
ReplyDeleteThanku so much for reading and appreciation
DeleteSuch a nice and realistic story. One should must read it n spread it's message all around, to change the perception towards real beauty.
ReplyDeleteThnx dear.
DeleteThnx dear.
DeleteSo...nice....
ReplyDeleteBeautiful thought
ReplyDeleteThanku so much
DeleteKeep it up Ashu
ReplyDeleteNice one
Keep it up Ashu
ReplyDeleteNice one
Thank you very much
DeleteIt is really heart touching.
ReplyDeleteBrilliant imaginations.
It is really heart touching.
ReplyDeleteBrilliant imaginations.
Thanku so much
DeleteThanku so much
DeleteThanks
ReplyDeleteThis comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeletewell written and inspiration to society
ReplyDelete